मवेशी चोरी के शक में 4 लोगों को ग्रामीणों ने दबोचा, गांव में मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह : खुखरा थाना क्षेत्र की तुईयो पंचायत के मधुकट्टा के पास शनिवार देर रात मवेशी चोरी के आरोप में चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना के बाद गांव में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि ग्रामीणों ने पूरी रात पूछताछ भी की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूचना मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा और करीब 16 घंटे बाद रविवार को चारों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान डुमरी एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार मवेशियों की चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे लोगों में नाराजगी थी। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

See also  सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed