रात 12 बजे बदला टाटानगर स्टेशन पार्किंग टेंडर, नई एजेंसी को मिला काम… फैसले पर मचा हड़कंप


जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात 12 बजे के बाद पार्किंग का टेंडर बदल दिया गया और नई एजेंसी को संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस अचानक फैसले को लेकर स्टेशन परिसर और स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

नई व्यवस्था के तहत बिहार की एक कंपनी को दो महीने के लिए पार्किंग संचालन का टेंडर दिया गया है। इस अवधि के लिए निर्धारित राशि भी जमा कराई गई है। इससे पहले पार्किंग का संचालन किसी अन्य एजेंसी के पास था, जिसे अब बदल दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने इसे अस्थायी व्यवस्था बताते हुए आगे की प्रक्रिया के तहत नया टेंडर आवंटन किया है।
टेंडर में देर रात हुए बदलाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, क्योंकि स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था पहले से ही लगातार बदलाव और विवादों में रही है। फिलहाल नई एजेंसी ने काम संभाल लिया है और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की बात कही जा रही.


