स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, पूर्णिमा साहू ने किया नई परियोजना की शुरुआत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बागुनहातु स्थित आउटर रोड में एक नए अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना का शिलान्यास विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। यह स्वास्थ्य केंद्र 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) की योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस परियोजना पर करीब 1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये की लागत आएगी। निर्माण पूरा होने के बाद यहां 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर कक्ष, पैथोलॉजी लैब, दवा कक्ष, पुरुष व महिला वार्ड, लेबर रूम, फार्मेसी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक ने कहा कि इससे बागुनहातु और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और गंभीर मामलों में दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।

About The Author

See also  322 किलो गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार... अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed