जमशेदपुर के पूर्व सिटी और ग्रामीण SP रह चुके सुभाष चंद्र जाट का नाम सरकारी रिकॉर्ड में हुआ अपडेट, प्रांजल रुंडला होगा नया नाम…

रांची। झारखंड कैडर के 2015 बैच के IPS अधिकारी सुभाष चंद्र जाट अब आधिकारिक तौर पर प्रांजल रुंडला के नाम से जाने जाएंगे। केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजपत्र में उनके नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही IPS की आधिकारिक सिविल लिस्ट में भी उनका नाम अपडेट कर दिया गया है।


प्रांजल रुंडला 2015 बैच के झारखंड कैडर के IPS अधिकारी हैं। उनका IPS सर्विस नंबर 20151723 है। इससे पहले सरकारी रिकॉर्ड में उनका नाम सुभाष चंद्र जाट दर्ज था।
जमशेदपुर में सिटी और ग्रामीण SP की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
प्रांजल रुंडला का झारखंड पुलिस में लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। वह जमशेदपुर सिटी SP के साथ-साथ जमशेदपुर ग्रामीण SP की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। जमशेदपुर में दोनों महत्वपूर्ण पदों पर काम करने के बाद उन्हें देवघर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।
देवघर SP के रूप में भी निभाई अहम भूमिका
अप्रैल 2022 में प्रांजल रुंडला को देवघर का SP बनाया गया था। वहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिसिंग को लेकर सक्रियता दिखाई और अधिकारियों को आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार तथा जन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं अधिकारी
देवघर के बाद उन्होंने झारखंड पुलिस मुख्यालय में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्हें CBI से जुड़ी जिम्मेदारियां भी मिलीं।
नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सरकारी दस्तावेजों और आधिकारिक सेवा रिकॉर्ड में उनका नाम प्रांजल रुंडला के रूप में दर्ज हो गया है।


