जोहार ग्रामीण विकास संघर्ष समिति का गठन पोटका का गठन 

0
Advertisements
Advertisements

पोटका। प्रखंड के 34 पंचायतों के ज्वलंत मुद्दों,व स्थानीय समस्याओं के निदान हेतु एक नया संगठन का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नया संगठन का नामकरण जोहार ग्रामीण विकास संघर्ष समिति पोटका रखा गया। इसके पूर्व प्रखंड के समाजसेवी, युवा सदस्य, महिला व क्रियाशील लोगों की बैठक सोमवार को इंपैरियल रिसोर्ट तेंतला में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य तपन दास ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महीन सरदार ने कहा कि हमारा संगठन मजदूर हित, किसान हित,व महिला हित के लिए लड़ाई लड़ेगा। ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा,व बेहतर शिक्षा कैसे मिले ,इस विषय पर पदाधिकारी से जबाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी के अभाव में गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। हमारा संगठन इस दिशा में भी काम करेगा। उन्होंने कहा कि पोटका में लगे उधोग में यहां के 75 प्रतिशत स्थानीय आबादी को नौकरी देना होगा। इस संबंध में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड हाता प्रबंधन से मिलकर स्थानीय को रोजगार देने का दबाव डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रदूषण से स्थानीय ग्रामीण तबाह हो रहे और अच्छी नौकरी बाहरी लोग कर रहे हैं,यह नहीं चलेगा। शीघ्र ही संगठन के कार्यकारिणी की घोषणा किया जाएगा। बैठक का संचालन युवा गुड़िया रानी नायक व धन्यवाद ज्ञापन नंदलाल सरदार ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया अनीता सरदार, अवंती सरदार, मीना बागती, धनपति मंडल, श्रीकांत सरदार, बृहस्पति सरदार,साकरो हेंब्रम,सोमाई मार्डी,लखीकांत हांसदा, श्यामल सरदार,प्रयाग प्रमाणिक, छंदा रानी सिंह,शिबू भूमिज,माधो मार्डी,नियती हेंब्रम, शंकर भूमिज, अशोक कुमार सिंह, जयराम मुर्मू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed