समुद्र में फंसा विदेशी जहाज, खराब मौसम के बीच कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

Advertisements

मुंबई : भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच मनोरी बीच के पास एक विदेशी मालवाहक जहाज समुद्र में फंस गया। यह जहाज मुंबई के उत्तरी हिस्से में करीब एक किलोमीटर दूर अटक गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard), नौसेना और अन्य समुद्री एजेंसियों को अलर्ट कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि जहाज का नाम एमटी अल जाफजिया है और घटना के समय इसमें कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था। खराब मौसम के कारण राहत कार्य में छोटे जहाजों के पहुंचने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों के अनुसार जहाज ने एंकर डाल दिया है और अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। समुद्री एजेंसियां पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

About The Author

See also  झारखंड में 30 नवंबर तक बंटेंगे गणना फॉर्म, 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

You may have missed