प्रकाशनार्थ: सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में रुद्र महायज्ञ के तहत शिव चर्चा का हुआ आयोजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:– सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण के आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में शुक्रवार को रुद्र महायज्ञ के तहत शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें शाम 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक शिवचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने शिव महिमा के बारे में लोगों को बताया और चर्चा की। गुरु बहनों एवं शिव भक्तों के भजन, कीर्तन और संगीत से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने कहा कि सारे संसार के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दु:ख व कष्ट दूर हो जाते हैं। सूर्य मंदिर समिति के द्वारा आगंतुक श्रद्वालुओं के लिए महाप्रसाद भोग का भी आयोजन किया गया। शिव चर्चा में रूबी झा, ममता शाह, ममता पुष्टि, लकी कौर, बबीता देवी, लिली पुष्टि गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पूजा का दीपक बना आफत, देखते ही देखते कमरे में लगी आग, TV समेत सामान राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed