राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, टीम ए ने दर्ज की जीत

Advertisements

डिगवाडीह : जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक डॉ. आरएन चौबे और प्राचार्या रूना दुबे ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। डॉ. चौबे ने स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए नियमित अभ्यास तथा खेल के प्रति समर्पण को जरूरी बताया। रूना दुबे ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना विकसित करते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रतियोगिता में टीम ए और टीम बी आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने जीत के लिए जोरदार प्रयास किया, लेकिन बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम ए ने मुकाबला अपने नाम किया। खेल शिक्षक अजय चौबे, राहुल आनंद और शुभम कुमार रजक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रबंधक पंकज चौबे, सुब्राता बोस, एसके मंडल, सलीम हुसैन, राखी गोस्वामी, अमित बनर्जी और शशि भाटिया समेत सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

About The Author

See also  रांची में कोयला कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ के बाद राहुल दुबे गैंग के 5 अपराधी गिरफ्तार

You may have missed