जुगसलाई फाटक पर फूट ओवरब्रिज का जल्द निर्माण हो: अनिल मोदी

0
Advertisements

जमशेदपुर: भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने आज सुबह जुगसलाई फाटक पर ट्रेन से हुई दुर्घटना में मृत सरोज देवी मित्तल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा की आज हुई दुर्घटना ने फिर एक बार जुगसलाई फाटक पर रेलवे फूट ओवर ब्रिज की आवश्यकता को उजागर किया है।उन्होंने कहा की रेल ओवर ब्रिज की लंबाई ज्यादा होने के कारण लोग हड़बड़ी में समय बचाने के लिए रेल पटरी से पैदल पार करने की कोशिश करते है और दुर्घटना का शिकार हो जाते है।उन्होंने कहा की रेल ओवर ब्रिज बनने के बाद ऐसी कई दुर्घटनाएं घट चुकी है।उन्होंने कहा की वहां एक रेल फूट ओवर ब्रिज का बनना नितांत जरूरी है।उन्होंने कहा की सांसद विद्युत महतो के प्रयासों से रेल फूटओवर ब्रिज का टेंडर हो चुका है।लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया है।उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मांग की है की इस जानलेवा समस्या के निदान हेतु त्वरित गति से जुगसलाई फाटक पर एक फूट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए।ताकि लोगों को पैदल आवागमन में आराम हो सके।उन्होंने आम जनता से अपील की की समय बचाने हेतु रेल पटरी पार कर अपनी जान को खतरे में ना डालें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत पर हाईकोर्ट सख्त, 6 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed