सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा जमशेदपुर द्वारा रोटी बैंक जमशेदपुर के तत्वधान में एमजीएम अस्पताल परिसर में जरूरतमंद लोगो के बीच खाना का वितरण किया गया.

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा जमशेदपुर द्वारा रोटी बैंक जमशेदपुर के तत्वधान में राकेश कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर एमजीएम अस्पताल परिसर जमशेदपुर में जरूरतमंद लगभग 350 लोगों को प्रेम पूर्वक खाना खिलाया गया.  इस कार्यक्रम में सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा जमशेदपुर के पदाधिकारी अरविंद किशोर, संजीव कुमार, सौरभ कुमार, पवन, राकेश कुमार, गौतम,  रमेश रजक इत्यादि शामिल थे.  रोटी बैंक जमशेदपुर के चेयरमैन  मनोज  मिश्रा  ने गायत्री मंत्र का जाप कर कार्यक्रम की शुरुआत की. ज्ञातव्य हो कि सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा जमशेदपुर द्वारा लगातार गरीब, बेसहारा, महिला, मजदूर और बुजुर्गों के हितार्थ समर्पित रूप से कंबल वितरण चिकित्सा कैंप मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क कराए जा रहे हैं उसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

You may have missed