खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को सुरुचि रेस्टोरेंट में मिला मिलावटी पनीर,  कराया नष्ट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

ग़म्हरिया: जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा ग़म्हरिया क्षेत्र के विभिन्न रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रेस्टोरेंटों की स्वच्छता, खाद्य भंडारण व्यवस्था एवं भोजन तैयार करने में उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान सुरुचि रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना संग्रह किया गया तथा प्रारंभिक जांच में पनीर मिलावटी पाए जाने पर 8 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। निरीक्षण के उपरांत सभी रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य सामग्री केवल ज्ञात एवं प्रमाणित स्रोतों से ही क्रय करने का निर्देश दिया गया। किसी भी प्रकार की एक्सपायर्ड, बिना लेबल अथवा संदिग्ध खाद्य सामग्री का उपयोग न करें। किचन एवं भंडारण क्षेत्र की नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करें। खाद्य पदार्थों को ढककर सुरक्षित रखें तथा कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ वर्दी, हैंडग्लव्स एवं हेडकवर का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निलंबित, महिला के गंभीर आरोपों के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed