कदमा में जमीन विवाद में फायरिंग, अपराधी मौके से फरार…

0
Advertisements

जमशेदपुर :- रविवार की रात को कदमा थाना अंतर्गत मधुसूदन पथ में अपराधियों ने गोलियां चलाई. अपराधियों ने दीपांकर चटर्जी के घर के बाहर गोली चलाई. घटना के बाद गोलियां की आवाज सुनकर दीपांकर घर से बाहर निकले तब तक अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मौके से पुलिस ने चार खोखा भी बरामद किया है. दीपांकर ने बताया कि भाटिया बस्ती में उनका एक जमीन है. राजकुमार दास के साथ जमीन विवाद चला आ रहा है. इसी को लेकर राजकुमार दास ने शनिवार को भी फायरिंग करवाई थी. आज रात वे दुकान बंद कर घर आ गए थे तभी बाइक सवार दो अपराधी हेलमेट पहेने हुए आए और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  गुप्ता लॉज में कथित देह व्यापार का मामला, संचालक समेत दो गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed