सुमन होटल मानगो में लगी आग, मची अफरा-तफरी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: मानगो चौक पर स्थित सुमन होटल में अचानक आज लग जाने से अफरा-तफरी मच गई. आगलगी का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है. बताया जाता है की घटना के समय आस-पड़ोस के लोग के सतर्क रहने के कारण ही कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. आग लगने की जानकारी आस-पास के लोगों को धुंआ को देखकर लगी. इसके बाद  लोगों ने  इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गयी. सूचना पाकर तत्काल दमकल घटना स्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया.
होटल के साथ-साथ आस-पास रहने वाले लोग घटना के बाद खुद ही बाहर निकलकर आग को बुझाने में जुट गये थे. दमकल विभाग का कहना है कि घटना शार्ट-सर्किट के कारण घटी है. घटना में सुमन होटल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर एमजीएम पुलिस पहुंची और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल पाने वाले शुभम पति का सम्मान, खरसावां में खुशी की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed