बिना दीवार के घर मे रह रहे थे पिता पुत्र, जमशेदपुर के समाजसेवी रवि जायसवाल ने भेजवा दिया तिरपाल समेत कई जरूरत की सामान…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- चाईबासा प्रखंड के बरकेला गाँव के नॉरगुतु के रहने वाले ग्रामीण मंगल सिंह जन्म से ही नेत्रहीन है। घर मे केवल उनका एकमात्र बेटा है। मिट्टी की दीवार ढस जाने से उनका घर टूट गया था। आँख मे रोशनी न होने के कारण उन्होंने जैसे तैसे घर तो बनाया मगर उनके पास दीवार बनाने के लिए पैसे नही थे।बास से घेराबंदी करके वो किसी तरह से दिन गुजार रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर चाईबासा की रहने वाली नेहा निषाद ने साझा की उसके दूसरे ही दिन रवि जैसवाल जो कि जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी है उन्होंने मदद करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने न केवल तिरपाल से घर की घेराबंदी करवाया बल्कि इसके साथ ही पंखा, बैठने के लिए टूल,घरेलू राशन, ब्रस, साबुन,छाता, सोलर लैंप, चटाइ भी दिया। इसके अलावा एक दिव्या शर्मा ने बच्चे को पढाई हेतु चप्पल, बैग, कॉपी, पेसिल भेट की। अपने लिए आये इन समानो को पाकर पिता पुत्र ने उनका आभार व्यक्त किया। आपको बता दे कि मंगल सिंह सामंद नेत्रहीन होने के साथ सुन भी नही सकते है। अत्यंत गरीबी मे जी रहे परिवार की मदद करने पर गाँव के लोगो ने भी खुशी व्यक्त किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  नियोजन मांगने पहुंचे युवक ने BCCL CMD पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर CMD और PA के खिलाफ FIR

Thanks for your Feedback!

You may have missed