फराह खान ने बताया व्लॉग के लिए क्यों चुना कुकिंग का टॉपिक,

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई – फराह खान पहले भी बता चुकी हैं कि उन्होंने यूट्यूब से खूब कमाई की है। अब एक रीसेंट पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने कुकिंग का व्लॉग बनाने का फैसला ही क्यों लिया। फराह ने बताया कि व्लॉगिंग शुरू करने से पहले वह यूट्यूब देखती तक नहीं थीं। अब अपने व्लॉग की पॉप्युलैरिटी देखने के बाद उनके लगने लगा है कि लोग सिनेमा को यूट्यूब से रिप्लेस कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म मेकिंग के बजाय यूट्यूब कॉन्टेंट क्रिएट करने के फायदे भी बताए।फराह खान सोहा अली खान के यूट्यूब चैनल पर थीं। सोहा ने फराह से उनकी यूट्यूब जर्नी के बारे में बात की। फराह ने बताया है कि यूट्यूब सिर्फ कैट वीडियोज देखने भर तक सीमित नहीं रहा, लोग सिनेमा के रिप्लेसमेंट की जगह भी यूट्यूब देखने लगे हैं। फराह ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले अपना चैनल शुरू किया था। फराह बताती हैं कि एक ब्रैंड एंडोर्समेंट के दौरान उन्हें उनकी टीम के बंदे और कुछ लोगों ने बोला कि वह यूट्यूब शुरू क्यों नहीं कर लेतीं। फराह ने बताया कि तब वह शायद यूट्यूब देखती तक नहीं थीं। बस किसी का ट्रेलर वगैरह आ जाए तो देख लेती थीं।फराह आगे बताती हैं, ‘मैंने अपनी स्क्रिप्ट खत्म की। फिल्म के लिए मुझे पता था कि लंबा इंतजार करना पड़ेगा, मेरे पास टाइम था। ये लोग मुझे बार-बार बोल रहे थे कि बहुत बढ़िया है। मुझे लगा कि फिल्म तो एक-दो साल नहीं बनने वाली है तो मैंने उनसे कहा कि चलो ट्राई करते हैं। मैंने उनको बताया कि खाने के इर्द-गिर्द ही कुछ करूंगी क्योंकि मैं उसमें ही कम्फर्टेबल हूं। मेरी खाने की रील्स को भी बहुत लाइक्स मिलते और 100 मिलियन तक व्यूज मिल जाते थे। तो मैंने अपने किचन में ही शुरू कर दिया।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed