प्रत्येक माह की 21को मनेगी परिवार नियोजन दिवस

Advertisements

कोचस (रोहतास):- महमारी के इस दौर में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओ पर इसका विपरीत असर पड़ा है। इससे मातृ शिशु मृत्यु दर के प्रभावित होने की चुनौतियों को देखते आमजन को बेहतर मातृत्व शिशु स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नया कदम उठाया है। नियोजन संबंधी विभिन्न उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने व योग्य दंपतियों को तत्क्षण इच्छित सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सभी चिकित्सा संस्थानों में प्रत्येक महीने के 21 तारीख को परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में कोचस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक महीने के 21 तारीख को परिवार नियोजन दिवस मनाया जाएगा। जिसमें महिला को बंध्याकरण और पुरुषो का नसबंदी किया जाएगा। इसमें दो विधियां अपनाई गई है एक स्थाई और दूसरा अस्थाई है। स्थाई मे महिलाओं का बंध्याकरण और पुरुषों का नसबंदी किया जाएगा। अस्थाई विधि मे ,सेफ्टी ,कपार्टी ,मालाएन ,छाया इंजेक्शन, की विधि है। डॉ कुमार ने यह भी कहां नसबंदी कराने वाले हर व्यक्ति को सरकार की तरफ से राशि भी प्रदान की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मां भलूनी भवानी धाम मंदिर में चोरी, मुकुट और सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

You may have missed