एनकाउंटर की मांग पर अड़े परिजन: बिना परिवार की मौजूदगी के हुआ हिमांशु का पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, SSP-SP भी निलंबित, शहर में हाई अलर्ट

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर डीडी बार हत्याकांड में मारे गए करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह का पोस्टमार्टम मंगलवार की देर रात करीब 3 बजे परिजनों की अनुपस्थिति में कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। शव को टीएमएच से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया और पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस द्वारा कई बार बुलाए जाने के बावजूद परिजन नहीं पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। हिमांशु के पिता अरविंद सिंह ने साफ कहा है कि जब तक मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशासन ने परिजनों को मनाने के दो बार नोटिस जारी किए। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के दोनों उपायुक्त हिमांशु के घर पहुंचे और पोस्टमार्टम की अपील की। लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद देर रात एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां एसपी निधि द्विवेदी को निलंबित किए जाने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया। इससे पहले घटनास्थल पर मौजूद तीन पुलिसकर्मी और बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे भी निलंबित हो चुके हैं।

फरार मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल पर पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने का आश्वासन दिया गया है। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि एनकाउंटर नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जोनल आईजी, कोल्हान डीआईजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी जमशेदपुर में कैंप कर रहे हैं और पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात है।

About The Author

You may have missed