Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास):- प्रखंड मुख्यालय के पास मैरिज हाल मे युवा कार्यकर्ताओं ने समता पार्टी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर हर्ष व्यक्त किया।युवाओं ने अध्यक्ष के आगमन पर फूल माला तथा बुके देकर सम्मानित कर बधाइयां दी। समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उदय मंडल के आदेशानुसार बिहार प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा कृष्ण कुमार मंडल ने रोहतास जिला अध्यक्ष( युवा मोर्चा )के पद पर गौरव कुमार सिंह (गुरु) पिता राम प्रवेश राय करगहर प्रखंड के ग्राम सीढ़ी को मनोनीत कर क्षेत्र का कार्यभार सौंप दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गौरव कुमार को नियुक्ति पत्र देकर समता पार्टी प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार मंडल ने कहा कि समता पार्टी के नियमों को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा एवं मदारी से करे। साथ ही कहा कि गौरव कुमार के समता पार्टी के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बने से पार्टी मजबूत होगा और संगठन का विस्तार होगा। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उदय मंडल ने कहा कि हमारी पार्टी चार राज्यों मे जमीनी स्तर पर काम कर रही है। और हमारी पार्टी एमएलसी चुनाव पर सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने को तैयार है।

Advertisements
See also  एनडीए ने बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, 5 मार्च को नामांकन करेंगे

You may have missed