पहली बार होने जा रहे डूरंड कप को लेकर उत्साह चरम पर, 26 जुलाई से फुटबॉल का रोमांच शुरू

Advertisements

रांची : पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए रांची पूरी तरह तैयार है। 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुकाबलों का आगाज होगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

टूर्नामेंट के तहत बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में कुल सात मैच खेले जाएंगे। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल डूरंड कप का पहली बार रांची में आयोजन होने जा रहा है, जिसे झारखंड के खेल इतिहास में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। आयोजकों ने खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का दावा किया है।

About The Author

See also  गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

You may have missed