पन्ना तस्करी पर शिकंजे के बाद भी नहीं थमा खेल, करोड़ों के पत्थर की तस्करी जारी



जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा इलाके में पन्ना तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहा है। पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी के बावजूद कीमती पत्थरों की तस्करी पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। हाल ही में पुलिस ने बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पन्ना तस्करी से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और करीब 1.095 किलो पन्ना बरामद किया था, जिसकी कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये बताई गई।


गुड़ाबांदा क्षेत्र के मुराकाटी इलाके में पन्ना मिलने के कारण यहां लंबे समय से अवैध खनन और तस्करी की शिकायतें सामने आती रही हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों और तस्करी के रास्तों की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।


