श्रीनाथ विश्वविद्यालय में MSME डेवलपमेंट एंड फैसिलिटेशन की ओर से उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- MSME-डेवलपमेंट एंड फैसिलिटेशन ऑफिस, रांची, भारत सरकार के MSME मंत्रालय के तत्वावधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (EAP) का आयोजन श्रीनाथ विश्वविद्यालय में किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवा उद्यमियों को उद्यमिता के महत्व, संभावनाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गौरव, सहायक निदेशक  MSME-डेवलपमेंट एंड फैसिलिटेशन ऑफिस, रांची द्वारा स्वागत भाषण और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ हुआ।

कार्यक्रम में श्री अंजन कुंडु (वरिष्ठ प्रबंधक, IDTR, जमशेदपुर), श्री केमेश्वर प्रमाणिक (सहायक प्रबंधक, CSC, सरायकेला-खरसावां), श्री बरन कुमार (LDM, सरायकेला-खरसावां), और श्री जे. राजेश (डीन, श्रीनाथ विश्वविद्यालय) ने उद्यमिता, स्वरोजगार, डिजिटल उद्यमिता, वित्तीय सहायता और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी श्री शशिकांत सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन श्री गौरव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। छात्रों और नवोदित उद्यमियों के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत लाभदायक रहा, जिसमें उन्हें नए व्यावसायिक अवसरों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिली। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  लापता युवक का वीडियो वायरल: प्रेमिका संग शादी का दावा, परिवार से आजाद छोड़ने की अपील

Thanks for your Feedback!

You may have missed