तालाब-नालों से हटेगा अतिक्रमण, वार्डवार सूची बनाकर होगी जांच

Advertisements

बोकारो : नगर निगम क्षेत्र में तालाब और नालों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर वार्डवार सूची तैयार की जाएगी। नगर निगम और अंचल प्रशासन संयुक्त रूप से अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर जमीन की स्थिति का सत्यापन करेंगे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निगम क्षेत्र में 20 से अधिक तालाबों पर अतिक्रमण की शिकायत सामने आई है। कई जगह तालाब की जमीन पर चाहरदिवारी और निर्माण कार्य किए जाने की बात भी सामने आई है। वहीं, नालों के किनारे अतिक्रमण के कारण जल निकासी प्रभावित होने से बरसात में जलजमाव की समस्या बढ़ रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निगम प्रत्येक वार्ड में तालाब और नालों की स्थिति की जानकारी जुटाएगा। इसके बाद अंचल प्रशासन के सहयोग से संबंधित जमीन की प्रकृति और अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराना अभियान की प्राथमिकता में रहेगा। एएमसी संजीव कुमार ने बताया कि वार्डवार अतिक्रमण के मामलों की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महतोबांध तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दोबारा चाहरदिवारी और अन्य निर्माण होने की शिकायत पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासी कौशल किशोर ने तालाब को सार्वजनिक उपयोग और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए प्रशासन से निर्माण की जांच, अवैध निर्माण हटाने और तालाब क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author

You may have missed