सेवानिवृत्त कर्मियों को भावुक विदाई, विश्वविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 30.04.2026 को विश्वविद्यालय परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सहभागिता करते हुए सेवानिवृत्त साथियों के दीर्घकालीन योगदान को स्मरण किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति उसके कर्मियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण में निहित होती है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की तथा उनके अनुभवों को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों—अध्यक्ष श्री गंगाधर नाग, अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिर्की एवं उपाध्यक्ष श्री चैतन्य शिरोमणि—ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त साथियों का योगदान सदैव विश्वविद्यालय के इतिहास में अंकित रहेगा और उनका मार्गदर्शन भविष्य में भी प्रेरणा देता रहेगा। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जाल, संयुक्त सचिव श्री अशोक भट्टाचार्जी एवं श्री शंकर दास की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया। इस अवसर पर संघ के अन्य सभी सदस्य, वोकेशनल नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा एजेंसी के नॉन-टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed