हैंडपंप में उतरा करंट बना काल, मां-बेटी की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

Advertisements

सिकंदरपुर, बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हैंडपंप में अचानक करंट उतरने से यह घटना हुई, जिससे दोनों उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हैंडपंप में करंट कैसे आया। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

About The Author

See also  फिल्म निर्माता श्रीनिवास राव का 93 साल की उम्र में निधन, चेन्नई में सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

You may have missed