जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की फरसे से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रामगढ़ : कुजू में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई पर छोटे भाई की फरसे से हत्या करने का आरोप है। घटना रविवार सुबह 7 बजे की है। मृतक की पहचान कजरू लाल महतो (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राशन की दुकान चलाते थे। हत्या का आरोप उनके बड़े भाई लखन महतो पर लगा है, जो ट्रक चलाते थे। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पैतृक जमीन के साथ ही सीसीएल से सेवानिवृत्त पिता के पैसों से खरीदी गई जमीन को लेकर भी विवाद था। इसी विवाद के दौरान लखन महतो पर अपने छोटे भाई कजरू लाल महतो पर फरसे से हमला कर उनकी हत्या करने का आरोप है। हमले में मृतक का शव दो टुकड़ों में बंट गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद कुजू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फरसा भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

See also  वंशानुगत व्यवस्था आदिवासी समाज को दीमक की तरह खत्म कर रही: सोनाराम सोरेन

You may have missed