प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन 11 को

Advertisements

आदित्यपुर: एम टाइप, आदित्यपुर-01 में श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का भव्य और आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल लगभग तैयार हो गया है. और अब सिर्फ इस पूजा पंडाल को अंतिम स्वरुप देने का कार्य तेजी से चल रहा है. इस पूजा पंडाल का उदघाटन 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे होगा. इस अवसर पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयशी सिंह सहित अन्य प्रमुख अतिथियों के उपस्थित रहने की संभावना है. वहीं, उद्घाटन के बाद पूजा पंडाल को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल से आए कारीगरों की मदद से इस बार यहां हिमाचल प्रदेश के प्राचीन एवं भव्य शिव मन्दिर की थीम पर आधारित पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो कि दर्शकों को स्वतः अपनी ओर आकर्षित करेगा. यहां की कलात्मक प्रस्तुति भी इस बार दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कृष्ण नगर दुर्गा मंदिर की तर्ज पर बन रहा 60 फीट ऊंचा पूजा पंडाल, 11 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

You may have missed