आज शनि जयंती में करें ये काम प्रसन्न हो जाएंगे शनि देव…


आज शनि जयंती में करें ये काम प्रसन्न हो जाएंगे शनि देव…


8 मई को शनि देव जयंती मनाई जा रही है। हिंदू पंचाग के अनुसार, वैशाख अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। आज के दिन शनि देव की आराधना करने से साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोष का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा अगर आप शनि की कृपा पाना चाहते हैं तो शनि जयंती के दिन ये काम जरूर करें। इन उपायों को करने से न केवल शनि देव प्रसन्न होंगे बल्कि आप उनके क्रोध से भी बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि शनि जयंती के दिन क्या-क्या करना लाभदायी रहेगा।
पीपल की पूजा
कहते हैं कि शनि देव की कृपा पाने और शनि दोष से मुक्ति के लिए पीपल पेड़ की पूजा करनी चाहिए। तो शनि जयंती के दिन पीपल पेड़ के नीचे सरसों का तेल वाला पांच दीया जलाएं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं साथ ही जीवन पर मंडरा रहा हर संकट दूर हो जाता है।
सरसों तेल का दीया
शनि जयंती के दिन शनि देव के सामने एक सरसों तेल वाला दीया जरूर जलाएं। इस उपाय से आपको शनि दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन खुशहाल बन जाता है।
शनि चालीसा
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती के दिन शनि चालीसा का पाठ भी अवश्य करें। शनि जयंती के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे दीया जलाएं उसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें। इससे आपको लाभ मिलेगा और आपके जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
शनि जयंती के दिन इन मंत्रों का करें जाप
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
ॐ शं शनैश्चराय नमः
ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
शनि देव की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान
शनि जयंती के दिन उपवास भी रखा जा सकता है।
शनि देव को सरसों का तेल, काला तिल, शमी के पत्ते और नीले फूल अर्पित करें।
शनि देव की पूजा करते समय उनकी आंखों में न देखें बल्कि शनि महाराज के चरणों को ही देखें।
शनि दोष से राहत पाने के लिए सरसों का तेल, लोहा, काला छाता, काले तिल और काली उड़द दाल का दान करें।
