साकची की डीएम लाइब्रेरी 25 फरवरी से होगी शुरू, 17 जनवरी से चलेगा पुस्तक दान अभियान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर  जिला प्रशासन द्वारा साकची स्थित नवनिर्मित डीएम लाइब्रेरी का संचालन आगामी 25 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इस लाइब्रेरी को विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों और आम नागरिकों के लिए एक उपयोगी ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लाइब्रेरी को अधिक समृद्ध बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 17 जनवरी से पुस्तक दान अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और कुछ चिन्हित स्थानों पर पुस्तकों का संग्रह किया जाएगा।

प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में उपलब्ध अच्छी स्थिति वाली उपयोगी पुरानी पुस्तकें दान करें। इनमें शैक्षणिक, साहित्यिक, प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, संस्कृति और अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें शामिल हो सकती हैं।

उपायुक्त ने कहा कि पुस्तक दान केवल किताबें देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ज्ञान के प्रसार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के हर वर्ग से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की गई है।

इस पहल को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। पुस्तक दान करने वाले सभी दाताओं के नाम डीएम लाइब्रेरी में स्थापित सम्मान पट्टिका पर अंकित किए जाएंगे। इसके साथ ही, विशेष योगदान देने वाले दाताओं के सम्मान में पुस्तकालय के चयनित कक्षों या पुस्तकों की अलमारियों का नामकरण भी किया जाएगा।

दस या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वाले व्यक्तियों को एक वर्ष की निःशुल्क लाइब्रेरी सदस्यता दी जाएगी, जबकि सौ या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वालों को आजीवन निःशुल्क सदस्यता प्रदान की जाएगी।

See also  JMF के जरिए शूटिंग पर जाने की बात कहकर घर से निकली युवती लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

इसके अलावा, इच्छुक दाताओं को भविष्य में पुस्तक और पुस्तकालय से जुड़े संवाद कार्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों और साहित्यिक आयोजनों से भी जोड़ा जाएगा। यह जनहितकारी पहल शिक्षा, साक्षरता और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नागरिक पुस्तक दान के लिए जेएनएसी कार्यालय, डीएम लाइब्रेरी साकची, टाउन हॉल सिदगोड़ा, ईसीसी फ्लैट कदमा और बिष्टुपुर सामुदायिक भवन जैसे निर्धारित संपर्क स्थलों से समन्वय कर सकते हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed