एनआईटी जमशेदपुर में 3डी प्रिंटिंग एवं रिवर्स इंजीनियरिंग लैब के प्रथम बैच का शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : एनआइटी जमशेदपुर ने उन्नत विनिर्माण एवं तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 3डी प्रिंटिंग एवं रिवर्स इंजीनियरिंग प्रयोगशाला के प्रथम बैच का शुक्रवार को सफलतापूर्वक शुभारंभ किया.
यह अग्रणी कार्यक्रम विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल डिज़ाइन तथा रिवर्स इंजीनियरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. यह पहल उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप है तथा इंडस्ट्री 4.0 से जुड़ी कौशल मांग को पूरा करने में सहायक होगी. संस्थान के सभी संकाय सदस्यों से इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने-अपने विभागों के विद्यार्थियों को इसमें सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया है. यह प्रयोगशाला अंतर-विषयक सहयोग, नवाचार, अनुसंधान एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
इस प्रयोगशाला के शुभारंभ के साथ एनआईटी जमशेदपुर ने तकनीक-आधारित शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य-उन्मुख शिक्षण वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया है, जिससे आने वाली पीढ़ी के नवप्रवर्तकों और रचनाकारों को वास्तविक औद्योगिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  145 अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई तय, प्रशासन के फैसले से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed