शादी में DJ डांस बना बवाल, बारातियों का हमला, एक दर्जन लोग घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुमला : जिले के रघुनाथपुर कोटेनसेरा गांव में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। बताया गया कि बारात शाम करीब 3 बजे गांव पहुंची थी और सभी रस्में शांतिपूर्वक पूरी हो गई थीं, लेकिन रात करीब 7:30 बजे डीजे पर डांस के दौरान कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान बारातियों ने लड़की पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें लाठी-डंडों और अन्य हथियारों का इस्तेमाल हुआ। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें तुला उरांव, सुकरा उरांव, अभिषेक गोप समेत कई लोग शामिल हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले से चले आ रहे विवाद के कारण यह झगड़ा भड़का। घटना के बाद बाराती मौके से फरार हो गए, जबकि गांव में तनाव बना हुआ है और लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

See also  10 साल से बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रही सरकारी गाड़ी का खुलासा, DTO ने बैठाई जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed