दावथ प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मना दीपावली का त्यौहार
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-25-at-23.03.29-.jpg?fit=640%2C480&ssl=1)
Advertisements
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2024/04/srinath-ad-2-scaled.jpg?fit=2560%2C2560&ssl=1)
दावथ/रोहतास (चारो धाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। दिनभर बाजारों में चहल-पहल रही। लोगों ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटकर दीवाली की बधाई दी। दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह था। लोगों ने देर रात तक खरीददारी की। लोगों ने अपने घरों व दुकानों के बाहर दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। लड़ियों की टिमटिमाती लाइटें काफी आकर्षक लग रही थी। बच्चों व युवकों ने जमकर आतिशबाजी का मजा लिया। । शाम के समय लोगों ने लक्ष्मी माता , गणेश जी, कुबेर जी का पूजन कर जीवन मंगलमय बनाने की कामना की।
Advertisements
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2024/05/nsu-adv.jpg?fit=962%2C1600&ssl=1)
Advertisements
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2024/04/gsn-2024.jpeg?fit=577%2C899&ssl=1)