डीएवी सेक्टर-6 में धूमधाम से मनी दीपावली, रंगोली प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन प्रथम

Advertisements

बोकारो : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दीपों और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। बालवाटिका से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए कक्षाओं को आकर्षक रंगोलियों से सजाया। आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने प्रथम, दयानंद सदन ने द्वितीय तथा हंसराज और श्रद्धानंद सदन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, सद्भावना और सकारात्मकता से जीवन को रोशन करने का उत्सव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने भीतर के अज्ञान और नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान एवं सदाचार का दीप जलाने की अपील की। साथ ही सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने तथा खुशियां साझा करने का संदेश दिया।

About The Author

See also  मुसाबनी, बहरागोड़ा और घाटशिला के आठ सरकारी स्कूलों में बनेंगे नए क्लासरूम, 1.94 करोड़ होंगे खर्च

You may have missed