सोनारी में स्वामी विवेकानंद जन कल्याण समिति के द्वारा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड और हेल्थ कार्ड का हुआ वितरण …

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  सोनारी के निर्मलनगर में स्वामी विवेकानंद जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक डे के द्वारा निशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं समिति के हेल्थ कार्ड का वितरण शिविर लगाया गया। आयुष्मान कार्ड निर्मल नगर के 100 लोग एवं हेल्थ कार्ड 200 लोगों के बीच निशुल्क वितरण किया गया। निशुल्क वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविंद्र नारायण जी उपस्थित रहे।
समिति के हेल्थ कार्ड के माध्यम से गरीब परिवार के लोग 3 वर्ष तक निशुल्क नेत्र एवं दंत जांच करवा सकते हैं और इसके साथ ही इलाज पर भी 50% तक की छूट रहेगी। कार्यक्रम में समिति के सदस्य सौरभ शर्मा, आशीष चंद्र, विशाल सिंह, अभिमन्यु, वर्धन, नरेश एवं दीपक घोष उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  ब्रेन मलेरिया की चपेट में CRPF के दो जवान, तीसरे मरीज की हालत ने बढ़ाई चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed