डिमना लेक हादसा: स्नान के दौरान डूबा प्रतीक, शव बरामद; दोस्त नीतीन की तलाश जारी

0
Advertisements

जमशेदपुर:  डिमना लेक में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय प्रतीक राज की डूबने से मौत हो गई। उसका शव आज सोनारी के दोमुहानी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। प्रतीक मानगो का रहने वाला था और अपने छह दोस्तों के साथ डिमना लेक में स्नान करने गया था। प्रतीक के साथ नीतीन वर्मा नामक एक अन्य किशोर भी डूब गया था, जिसकी अब तक तलाश जारी है। घटना के समय दोनों किशोर अपने चार अन्य दोस्तों—कबीर, विशाल, रोहन और निशांत—के साथ थे। हादसे की सूचना दोस्तों ने ही फोन पर प्रतीक और नीतीन के परिवारों को दी। जैसे ही प्रतीक का शव बरामद हुआ, उसके परिवार में कोहराम मच गया। प्रतीक के पिता जयंत रजक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा में शिक्षक हैं। प्रतीक कमलपुर, बांगुड़दा का निवासी था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गोताखोर जुटे नीतीन की तलाश में

प्रतीक का शव गोताखोरों ने निकाल लिया, लेकिन नीतीन वर्मा का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर स्थानीय लोग और परिजन बड़ी संख्या में मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है।

सावधानी बन सकती है जीवन रक्षा
यह घटना एक बार फिर से इस बात की चेतावनी देती है कि प्राकृतिक जल स्रोतों में बिना सुरक्षा उपायों के स्नान करना कितना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन और परिवारों से अपील की जा रही है कि बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से पूर्व उचित जानकारी और निगरानी दी जाए।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed