सरकारी स्कूलों पर डिजिटल शिकंजा, अब ऐप से होगी हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बक्सर : जिले के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की निगरानी रियल टाइम डिजिटल सिस्टम से की जाएगी। इसके लिए ‘बी-ईएसटी (B-EST) मोबाइल ऐप’ लागू किया गया है, जिसके जरिए स्कूलों की गतिविधियों की लाइव रिपोर्ट ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान स्कूल की वास्तविक स्थिति, शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, स्वच्छता, बिजली-पानी, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और मध्याह्न भोजन व्यवस्था की जानकारी ऐप पर अपलोड करनी होगी। शिक्षा विभाग ने जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक अधिकारियों के लिए मासिक निरीक्षण लक्ष्य भी तय किया है। हर बुधवार और गुरुवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

विभाग का कहना है कि इस डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का उद्देश्य स्कूलों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस व्यवस्था को अब और सख्ती के साथ दोबारा लागू किया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद शिक्षा विभाग और सरकारी स्कूलों में हलचल तेज हो गई है।

About The Author

See also  ‘जान देंगे, जमीन नहीं देंगे’, रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों का विरोध; उचित मुआवजे की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed