धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में सियासी चर्चा तेज

0
Advertisements
Advertisements

धनबाद :  झारखंड के धनबाद में भाजपा की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की है। यह मुलाकात संगठनात्मक चुनाव और आगामी रणनीतियों को लेकर हुई, जिसके बाद स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राज सिन्हा ने नितिन नवीन को नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए गुलदस्ता भेंट किया और दोनों नेताओं के बीच झारखंड विशेषकर कोयलांचल क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन गतिविधियों और विकास के मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई।

इस मुलाकात को भाजपा के संगठन चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। धनबाद में महानगर भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर पहले से ही मतभेद चल रहे हैं, जिसमें विधायक राज सिन्हा और सांसद ढुलू महतो के बीच अंदरखाने खींचतान की चर्चाएँ हैं।

पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस मुलाकात में महानगर अध्यक्ष पद पर सहमति या समर्थन जैसे संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई है या यह केवल शिष्टाचार भेंट तक ही सीमित रही। फिलहाल भाजपा द्वारा इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पार्टी  को नई ऊर्जा और दिशा देगा, जबकि कई स्थानीय नेता यह मानते हैं कि इस भेंट के बाद धनबाद में पार्टी की राजनीति और रणनीति पर असर पड़ेगा। सदस्यों और कार्यकर्ताओं की बैठकों में अब भविष्य की योजनाओं और संगठन में बदलावों पर चर्चाएँ तीव्र हो गई हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed