पलामू में फर्जी IAS अधिकारी बनकर घुम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पलामू  : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को फर्जी IAS अधिकारी और सीएओ बताकर लोगों को भ्रमित करता था और कई वर्षों से इस पहचान के साथ घूम रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने बताया कि 2 जनवरी 2026 को आरोपी राजेश कुमार (35) को हिरासत में लिया गया। वह खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर IAS और सीएओ होने का दावा करता था, लेकिन पूछताछ और जांच में यह पता चला कि वह किसी भी सरकारी सेवा में नहीं है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह करीब 6–7 वर्षों से फर्जी आईएएस अधिकारी बनने का नाटक कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से नकली आईडी कार्ड, मोबाइल, कोचिंग की आईडी और एक कार पर लगा “भारत सरकार, सीएओ दूरसंचार विभाग” लिखा नाम बोर्ड बरामद हुआ है।

पुलिस ने हुसैनाबाद थाना में केस दर्ज कर राजेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच हुसैनाबाद पुलिस टीम के निर्देशन में की गई, जिसमें कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।

जिलाधिकारी और पुलिस विभाग की ओर से इस तरह के फर्जी दावों से आम जनता को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार न बने।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed