सतु आन पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया दानपुण्य

Advertisements

दावथ / रोहतास ( चारोधाम मिश्रा):- सतुआन अथवा मेष संक्रांति के अवसर पर दावथ प्रखंड के श्रद्धालुओं ने काव नदी,व विभिन्न जलाशयों में स्नान कर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद अन्न व द्रव्य दान कर पुण्य अर्जित किये। हिंदू संस्कृति में मेष संक्रांति का काफी महत्व है।इस दिन से खरमास की समाप्ति तथा मंगल कार्यों की शुरुआत हो जाती है। आम के फल के सेवन की शुरुआत भी इसी दिन से करने की मान्यता है।साथ ही यह दिन पवित्र नदियों में स्नान एवं दान-पुण्य के लिए बड़ा अच्छा माना गया है।इस दिन स्नान पूजन के बाद सत्तू, जल से भरा घड़ा, ताड़ का पंखा इस विश्वास से दान किया जाता है कि अगले जन्म में गर्मी के समय उन्हें भी इन चीजों का सुख मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मां भलूनी भवानी धाम मंदिर में चोरी, मुकुट और सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

You may have missed