बापू के पुण्यतिथि व कुष्ठ रोग दिवस पर उपाधीक्षक ने दिलाई शपथ

Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास (संवाददाता ):- रविवार को अनुमंडलीय अस्पताल के परिसर में बापू महात्मा गांधी के पुण्यतिथि एवं कुष्ठ रोग दिवस पर उपाधीक्षक ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाई शपथ । जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि 30 जनवरी को देश के महान विभूति बापू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं कुष्ठ रोग दिवस पर अस्पताल के सभी वरीय चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई गई । उपाधीक्षक ने शपथ दिलाने के दौरान कहा कि कुष्ठ रोगियों के प्रति हम सभी को सच्ची सेवा समर्पण भाव , उनके संपूर्ण इलाज तथा उनके साथ भेदभाव नहीं करने का शपथ लिया गया । मौके पर शपथ के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश , सर्जन डॉक्टर धीरेंद्र नारायण , स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार , रास बिहारी सिंह , जीएनएम सुमन कुमारी , ललिता कुमारी , प्रणव कुमार , प्रधान लिपिक विनोद कुमार , पर्यवेक्षक अयोध्या शर्मा सहित अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट सिंगर, बिहार में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान

You may have missed