उपायुक्त ने की कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण, आधारभुत संरचनाओं की समीक्षा कर दिए की आवश्यक दिशा निदेश

Advertisements

सरायकेला खारसावां:- जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त अरवा राजकमल ने आज कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण किया। इस क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय कक्ष में सम्बंधित पदाधिकारिगण के साथ बैठक कर आधारभूत संरचनाओं, कोविड टीकाकरण, पेंशन योजना इत्यादि की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने RCPLWA सड़क निर्माण हेतु किए जा रहें कार्य की समीक्षा कर कुचाई प्रखंड हेतु चयनित किए गए सड़को का जल्द से जल्द लेआउट तैयार करने की बात कही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरिक्षण कर में उपायुक्त ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई का निरिक्षण किया, इस दौरान उपायुक्त ने प्रसव गृह, ऑपरेशन रूम, पेशेंट वार्ड समेत ऑक्सीजन प्लाट का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने पेशेंट वार्ड में निरिक्षण कर अस्पताल में एडमिट मरीजों का हाल जाना, उन्हें अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा, भोजन इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

उपायुक्त ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बतया की कुचाई प्रखंड में विकास योजना समेत आधारभूत संरचनाओं में गति देने, कोविड टीकाकरण, पेंशन योजना से वंचित लाभुकों को लाभान्वित करने तथा कुचाई प्रखंड में RCPLWA के तहत 150 KM सड़क निर्माण के कार्यों में प्रगति लाने, अन्य सड़को का चयन कर अग्रतर कार्रवाही सुनिश्चित करने के उदेश्य से प्रखंड कार्यालय में सम्बन्धित पदाधिकारीगण के साथ बैठक किया गया है।
उन्होंने कुचाई प्रखंड क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुए और किसी गाँव में सड़क की आवश्यकता है या किसी क्षेत्र में की वर्ष पुरानी सड़क है जो जर्जर की स्थित में है को चयनित करने के उदेश्य से REO के पदाधिकारी तथा BDO, CO के साथ वार्ता की गई है। उपायुक्त ने कहा की क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने वाले स्थानीय लोग पदाधिकारी के द्वारा भी आवश्यकता को देखते हुए 9 सड़को की सूची दी गई है उसके अलावा बारूहातु, रोलाहातु, गोमियाडीह और रुगुडीह चारो पंचायतो में ज़्यदा आधारभूत संरचना बनाने की आवश्यकता है जिसमे जिले के एससीए कमिटी के द्वारा कुछ योजनाओं का चयन किया गया है जिसमे स्थानीय पदाधिकारी का सुझाव लेते हुए वास्तु स्थिति का समीक्षा किया गया है।

See also  40वें जमशेदपुर बुक फेयर का 20 नवंबर से होगा आयोजन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपायुक्त ने कहा की इस क्रम में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरिक्षण किया गया है जँहा स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने हेतु कुछ बिन्दुओ पर चर्चा किया गया है जिसे जल्द ही विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दूर किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि कुचाई जैसे सुदूर क्षेत्र में भी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारियों के समन्वय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है जो राज्य में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक की सूची में आता है। उन्होंने कहा की कुचाई की तर्ज पर अन्य प्रखंडों में भी स्वस्थ सुविधा सुदृढ़ करने हेतु कार्य जायेगा ताकि लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

निरिक्षण क्रम में उपायुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सुजाता कुजूर, अंचलाधिकारी श्री रवि कुमार, MOIC डॉ शिव चरण हांसदा एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

About The Author

You may have missed