देवेंद्र नाथ महतो को धरनास्थल पर लाने की मांग, 12वें दिन भी भूख हड़ताल जारी

Advertisements

रांची :जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने गुरुवार को सदर अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को धरनास्थल पर आने की अनुमति देने की मांग की। मंच के रामअवतार महतो ने कहा कि देवेंद्र नाथ महतो का झारखंड के छात्र-युवाओं से गहरा जुड़ाव है और वह लगातार अभ्यर्थियों के अधिकार तथा भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। मुकेश कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र-युवा उनके आंदोलन को अपना संघर्ष मानकर धरने पर डटे हैं। छात्रों की इच्छा है कि देवेंद्र नाथ महतो प्रदर्शन स्थल पर आएं, लेकिन अस्पताल से उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिल रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रही। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और बिगड़ती तबीयत को लेकर समर्थकों व छात्र-युवाओं में चिंता बनी हुई है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर समर्थकों ने दिवड़ी मंदिर, रजरप्पा मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। गुरुवार को उनसे मिलने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से भी समर्थक पहुंचे।

About The Author

See also  इंडस्ट्रियल टाउनशिप के खिलाफ याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में अब नयी तारीख का इंतजार

You may have missed