वरीय अधिकारियों से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उठायी मांग,पूर्व विधायक एवं सचिव ने शोक संवेदना व्यक्त की

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व० गिरीश नारायण मिश्रा के भतीजा करगहर विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के वर्तमान विधायक संतोष मिश्रा के चचेरे भाई संजीव मिश्रा को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई । जो कि बहुत ही दुखद घटना है । इसकी मांग करते हुए काराकाट विस के पूर्व विधायक राजेश्वर राज एवं डॉ नागेंद्र झा महिला कॉलेज बिक्रमगंज के सचिव डॉ बलिराम मिश्रा ने सरकार एवं स्थानीय अधिकारियों से मांग करते हुए कहा है कि इस मामलें को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय । श्री राज एवं डॉ मिश्रा ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित के परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही । साथ ही स्वर्गीय संजीव मिश्रा के मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एनडीए ने बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, 5 मार्च को नामांकन करेंगे

You may have missed