जंगल से भटककर बस्ती में पहुंचा हिरण, रेस्क्यू के लिए वन विभाग की घेराबंदी

0
Advertisements

जमशेदपुर : दलमा अभ्यारण्य से भटककर एक हिरण शहर से सटे पारडीह इलाके की बस्ती में पहुंच गया। रविवार शाम जब लोगों ने ऊपर बस्ती में हिरण को देखा तो आसपास के लोगों में उत्सुकता फैल गई और कई लोगों ने उसका वीडियो व फोटो भी बनाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में घेराबंदी कर हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अधिकारियों ने बताया कि हिरण संभवतः जंगल से रास्ता भटककर रिहायशी क्षेत्र में आ गया था। फिलहाल उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि न तो हिरण को नुकसान पहुंचे और न ही आसपास मौजूद लोगों को किसी तरह का खतरा हो।

About The Author

See also  दुर्गा-काली पूजा में पर्यावरण अनुकूल विसर्जन की अपील, पंजीकृत मूर्तिकार और पूर्व अनुमति अनिवार्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed