केके श्रीवास्तव को सामुदायिक भवन की चाबी सौंपने का निर्णय, दोनो पक्षों में हुआ समझौता…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर राम मंदिर परिसर में गुरुवार को हुए दो गुटों में विवाद मामले में दोनो पक्षों ने थाना में आपस में समझौता कर लिया। निवर्तमान पार्षद द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप लगाने के बाद दूसरे गुट के निरंजन मिश्रा, विनय कृष्ण राजू, मनोज तिवारी, पंकज सिंह आदि थाना पहुंचे और पुलिस से शराब सेवन करने के पार्षद के आरोप की जांच की मांग की। पुलिस ने सभी का जांच किया जिसमे कोई भी नशा में नहीं पाया गया। इसके बाद दोनों गुटों ने थाना में आपसी समझौता कर लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की सामुदायिक भवन की चाबी को वरिष्ठ नागरिक केके श्रीवास्तव को सौंपा जाएगा। वहीं सामूहिक बैठक कर एक सशक्त कमिटी का गठन कर सामुदायिक भवन इस संचालन किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed