फेसबुक पर CM को जान से मारने की धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका से मचा हड़कंप

0
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। मामले में बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि जिस फेसबुक पेज से वीडियो पोस्ट हुआ है, उस पर बांग्लादेश का झंडा दिखाई दे रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, वीडियो में मुख्यमंत्री को “सीमा पर दफनाने” और हमला करने जैसी बातें कही गई हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर पहले से सतर्कता बढ़ाई गई है। फिलहाल राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां वीडियो की सत्यता, स्रोत और आरोपी की पहचान की जांच में जुटी हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पहले से “जेड” श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लेकिन आम लोगों को परेशानी भी नहीं होनी चाहिए। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed