स्वर्णरेखा नदी में नहा रहे व्यक्ति की डूबने से मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु बस्ती स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट में नहाने के दौरान बागुनहातु रोड नंबर 5 बी ब्लॉक निवासी कालू दत्ता (37) की डूबने से मौत हो गई. कालू बिजली मिस्त्री का काम करता था. परिजनों ने बताया कि चार साल पहले काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर वह घायल हो गया था. उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी. घायल होने के बाद से वह घर के ही चपाकल में नहाया था. उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे. बीते कुछ दिनों से चपाकल खराब होने के कारण वह सवेरे नदी नहाने चला गया जहां मिर्गी का दौरा पड़ने से नदी में डूब गया. उसे डूबते देख स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी. आनन-फानन में कालू को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस केस की बात कह शव को शीतगृह में रख दिया है जबकि परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  9 साल की बच्ची से कथित अश्लील हरकत, स्कूल ऑटो चालक गिरफ्तार; शिकायत के बाद भेजा गया जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed