साकची में उत्पात मचाने वाले सांड की मौत, जांच टीम गठित

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार सुबह एक सांड ने उत्पात मचाते हुए दो लोगों पर हमला कर दिया था. सांड को काबू करने के लिए टाटा स्टील जू के डॉक्टरों ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया था. इधर देर रात 2 बजे सांड की मौत हो गई. मामले को लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार कहा कि देर रात चिकित्सकों की निगरानी में सांड ने दम तोड़ दिया. मौत की जांच के लिए चार लोगों की टीम गठित की गई है जो सांड का पोस्टमार्टम करेगी. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा. उन्होंने कहा आक्रोशित सांड को शांत करने के लिए उसे इजेक्शन के माध्यम से दवा दी गई थी. होश में आने के बाद उसके तनाव में आ जाने के कारण मौत हुई होगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हमले में दो लोगों की हो गई थी मौत

साकची में शुक्रवार की सुबह सांड के हमले से अशोक अग्रवाल और राज किशोर की मौत हो गई थी. सांड को काबू पाने के लिए डॉक्टरों की टीम ने उसे इंजेक्शन दिया था.

Advertisements
See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed