नायडू बाघ का शव घर से बरामद, सिर पर पत्थर से वार कर की गई हत्या

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सोनारी थाना अंतर्गत निर्मलनगर मनसा मंदिर के पास रहने वाले 50 वर्षीय नायडू बाघ का शव उसके घर पर पाया गया. नायडू के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई है. इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब वे रविवार सुबह घर पहुंचे. उन्होंने पाया कि नायडू का शव घर पर पड़ा हुआ है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक की भाभी भूमि प्रसाद ने बताया कि नायडू की पत्नी सोनारी कुम्हारपाड़ स्थित अपने मायके में दो बेटियों के साथ रहती है. नायडू घर पर अकेला ही रहता था. वह चालक का काम करता था. आज सुबह जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो उसका शव घर पर पड़ा था. सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  145 अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई तय, प्रशासन के फैसले से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed