23 अप्रैल को अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा के द्वारा दानवीर भामाशाह की मनाई जाएगी जयंती

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी 23 अप्रैल को दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाएगी. इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है. महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहु ने बताया कि जयंती समारोह का आयोजन साकची एमजीएम गोलचक्कर के समीप किया गया है. इससे पहले सुबह 9.30 बजे एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से समाज के लोगों के द्वारा एक बाइक रैली निकाली जाएगी. उक्त रैली शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए एमजीएम गोलचक्कर पहुंचेगी. जहां बारी-बारी से सभी सदस्य दानवीर भामाशाह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. समारोह के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला महासचिव पिंटू साव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार एवं जिला कमिटी के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अधूरा पड़ा पशु अस्पताल, बदहाल व्यवस्था से इलाज पर संकट गहराया

Thanks for your Feedback!

You may have missed