40 लाख का साइबर बदमाश ओड़िशा पुलिस के चंगूल से भागा, बिरसानगर का है मामला

Advertisements

जमशेदपुर : साइबर बदमाश भले ही लोगों को अपना शिकार अलग-अलग हथकंडे से बना रहे हैं, लेकिन पुलिस को इसमें सफलता भी हाथ लग रही है. ओड़िशा पुलिस के 40 लाख का साइबर बदमाश हाथ लग गया था, लेकिन थोड़ी सी चूक के कारण बिरसानगर से साइबर बदमाश कुश कुमार फरार होने में सफल रहा. बाद में घटना के संबंध में बिरसानगर थाने में आरोपी के खिलाफ एक मामला ओड़िशा साइबर थाना के इंसपेक्टर (क्राइम ब्रांच) नरेंद्र कुमार के बयान पर दर्ज कराया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बिरसानगर आस्था ट्रीन सिटी ओलिफ अपार्टमेंट का है आरोपी

आरोपी के बारे में बताया गया कि वह बिरसानगर के आस्था ट्रीन सिटी ओलिफ अपार्टमेंट का रहने वाला है. ओड़िशा पुलिस देर रात उसकी पुख्ता जानकारी लेकर छापेमारी करने के लिये बिना बिरसानगर पुलिस को बताये हुये ही पहुंचे गयी थी. पुलिस ने उसे दबोच भी लिया था, लेकिन वह लघुशंका करने के बहाने पुलिस वैन से उतरा और चकमा फरार हो गया. वह किस गली से होकर भागने में सफल रहा, इसकी भनक पुलिस टीम को नहीं मिली. अंत में पुलिस टीम हाथ मलते हुए बिरसानगर थाने पर पहुंची और पूरी कहानी बतायी. इसके बाद कुछ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.

About The Author

See also  त्योहारों की तैयारी के बीच कब्रिस्तान मैदान में 6 महीने से कचरे का अंबार

You may have missed